गाजीपुर । साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल गाजीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता अनुपम तिवारी पुत्र संजय तिवारी की 58,000 रुपये की ठगी गई धनराशि वापस कराई गई। अनुपम तिवारी ग्राम नोनहरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।
उनके साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड किया गया था, जिसके बाद उन्होंने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल जनपद गाजीपुर सक्रिय हो गई। साइबर सेल प्रभारी श्री विवेक तिवारी ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित खातों को ट्रेस कर आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई।
लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 28 फरवरी 2026 को पीड़ित की पूरी 58,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल टीम की सराहना की है तथा आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उमेश यादव रिपोर्टर गाजीपुर उत्तर प्रदेश








