Search
Close this search box.

मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री आशीष जैन ने रेल कर्मचारियों, अधिकारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को प्रेम और सौहार्द के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

वाराणसी। 03 मार्च, 2026; पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने जनसामान्य से अपील है कि चलती गाड़ी पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेकें। इससे लोको पायलट/गार्ड, यात्री एवं रेलकर्मी घायल हो सकते है।

स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रीगण गाड़ियों की छत, कप्लिंग पर बैठकर अथवा पावदान पर लटक कर यात्रा न करें।स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें। यात्रा के दौरान विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थो के साथ लेकर यात्रा न करें तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री स्वीकार न करें, इसमें जहर मिला हो सकता है।

अपने यात्रा टिकट हेतु दलालों के चंगुल में न फॅसे, यात्रा टिकट सदैव रेलवे टिकट काउन्टर अथवा आई.आर.सी.टी.सी. के वेबसाइट या आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकृत एजेन्ट से प्राप्त करें। प्रमुख नगरों यथा अम्बाला,वलसाड,बांद्रा,आनंद विहार,पुणे,लोकमान्य तिलक टर्मिनल,गोंदिया एवं मुबई सेन्ट्रल इत्यादि के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है।

इन गाड़ियों में बर्थ आरक्षित करा कर अपनी यात्रा को सुखद बनावें। यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें। होली विशेष गाड़ियों की जानकारी वाराणसी मंडल के सोशल मीडिया हैंडल एवं रेल वन एप पर उपलब्ध है ।

Leave a Comment

और पढ़ें