वाराणसी। में श्री रामचरित मानस समिति द्वारा नव दिवसीय उन्नीसवें विराट मानस सम्मेलन का आयोजन गौतम बुद्ध नगर कॉलोनी, पहड़िया स्थित पार्क में 8 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा, जबकि 17 मार्च को पूर्णाहुति एवं हवन होगा। यह जानकारी सम्मेलन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री क्षत्रधारी सिंह एडवोकेट ने दी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में पंडित मानस कोविद डॉ. मदन मोहन मिश्रा, पंडित भैया लाल पाठक ‘मानस मधुर’, पंडित भाष्कर शास्त्री, पंडित रामचंद्र मिश्रा, मानस विदुषी श्रीमती हीरामणि दूबे और डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी सहित कई विद्वान वक्ता रामचरितमानस की अमृतमयी एवं रसपूर्ण कथा का श्रवण कराएंगे। उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन पूर्व में वासुदेव नगर कॉलोनी में आयोजित होता रहा है, लेकिन इस वर्ष स्थान परिवर्तन कर पहड़िया में किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी मानस प्रेमियों से उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की
क्षत्रधारी सिंह , एडवोकेट, मानस सम्मेलन के संस्थापक/अध्यक्ष








