मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर नगर की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के दुर्गा बाजार स्थित संघ कार्यालय केशव धाम पर संपन्न हुआ। इस दौरान कलाकारो ने एक से बढकर एक होली एवं आध्यात्मिक गीतो से समा बांधी। गाइये गजबदन विनायक से शुभारंभ हुआ।
श्री राधा हमारी गोरी गोरी, आज बिरज मे होरी रे रसिया, जय जय राधा रमण हरि बोल, आदि गीतो पर लोगो को झूमने पर विवश कर दिया। गायक कलाकार शिवम जी ने आज बिरज मे होरी रे रसिया का रसपान कराया। इसी के साथ सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक अंगराज सिंह जी का पाथेय प्राप्त हुआ। प्रांत संघचालक ने कहकि जिस तरह से सतयुग मे भक्त प्रह्लाद, द्वापर मे श्रीकृष्ण और त्रेता मे प्रभु श्रीराम ने धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश किया। उसी तरह कलियुग मे धर्मरक्षा का कार्य संघ के करोडो स्वयंसेवक कर रहे है।

संघ के शताब्दी वर्ष को विशेष बनाने के उद्देश्य से होली मिलन के माध्यम से समाज में भाईचारा, समरसता और सौहार्द का संदेश दिया जा रहा है। मुख्य वक्ता के उद्बोधन के उपरांत संघ प्रार्थना के बाद ठंडई एवं प्रसाद वितरण के साथ होली मिलन समारोह का समापन किया गया।

इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, विभाग प्रचारक कौशर किशोर, उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, विभाग संपर्क प्रमुख केशव तिवारी, लखन लाल केसरवानी, जिला प्रचारक रजत प्रताप, पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल, सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी, विभाग शारीरिक प्रमुख गंगेश, विभाग धर्म जागरण संयोजक वीरेंद्र मौर्य, सह विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संतोष, विभाग मर्ग प्रमुख शिवनरायन, सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रमोहन, कवि सिंह, संजय सेठ, गुंजन चौधरी, इंद्रजीत शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, विमलेश अग्रहरि, अखिलेश, बालाजी सहित भारी संख्या मे विचार परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहे।








