वाराणसी। पहाड़िया-बेला रोड स्थित दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के कई प्रसिद्ध रचनाकारों और कवियों ने भाग लिया और अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से उपस्थित जनसमुदाय को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साधना सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीष सिंह भोला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह ने की। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देते हैं। कवि सम्मेलन में दमदार बनारसी, नागेश शांडिल्य, डॉ. सुरेश अकेला, प्रशांत बजरंगी, ओंकार शर्मा कश्यप और सादिया एकरा सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का संचालन दमदार बनारसी ने किया।पत्रकार वार्ता में विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह और प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में सीबीएसई की कक्षा 11वीं में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय की पढ़ाई शुरू की जाएगी। साथ ही नए विद्यार्थियों का प्रवेश निःशुल्क होगा और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।









