Search
Close this search box.

डीआरएम ने औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखंड का किया निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति पर दिए निर्देश

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बुधवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने गाजीपुर सिटी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीआरएम ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (ZRTI), गाजीपुर का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं से संवाद किया और सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। संस्थान की 8वीं वर्षगांठ पर उन्होंने महिला प्रशिक्षु कर्मचारियों के लिए नव विकसित मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही डिजिटल डिस्प्ले सूचना बोर्ड, गार्ड उपकरण कक्ष, स्टेशन मास्टर मॉडल कक्ष के उपकरण और प्रशिक्षुओं के लिए आरओ प्लांट का भी शुभारंभ किया।

इससे पूर्व उन्होंने सैयद भीतरी-तराव के बीच समपार फाटक संख्या 4सी का संरक्षा निरीक्षण किया और गेटमैन से जानकारी ली। तराव स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा उपकरणों और परिचालन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें