होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान मिलने पर हुआ अभिनंदन
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएसन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें एसोसिएसन के सभी पदाधिकारी सपरिवार तथा नगर के सम्मानितजन उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि वी एस मंगलमूर्ति फ़ूड सेफ्टी अफसर व विशिष्ट अतिथि प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन दिलीप कुमार दुबे ने गणेश जी की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्वल्लन कर किया।

ततपश्चात बीते 21 सितंबर को निफा नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स द्वारा भारत मंडपम में आयोजित रक्तदान पर राष्ट्रीय कार्यक्रम व सिल्वर जुबली फाउंडेशन में रक्तदान, नेत्रदान,अंगदान के क्षेत्र में अति विशिष्ट योगदान के लिए हरियाणा के विधान सभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान दिया गया था।

इसी खुशी में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम कुमार जायसवाल व सुरेश केशरी,वकील अहमद ने फूलमाला ,अंगवस्त्रम पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया ततपश्चात कृष्णा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुशील जौहरी, विजय अग्रवाल ने अबीर गुलाल लगाकर होली गीत पर सभी झूमे।

दिलीप दुबे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान तो अच्छा लगता है लेकिन ये जिमेदारी और भी बढ़ा देता है तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम जायसवाल से आग्रह भी किया कि वर्ष में एक बार एसोसिएशन के बैनर तले अवश्य रक्तदान शिविर आयोजित हो, जिससे जिले में और जागरूकता बढ़े बधाई,शुभकामनाएं और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर अभिवादन भी किया जा रहा है जिसके लिए सभी नगर वासियों का आभार और यह सम्मान नगर वासियों समेत प्रयास से जुड़े सभी सदस्यों को समर्पित करता हूँ।








