बलिया । जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार पिछले पांच दिनों से थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

परिवार का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे परिवार में आक्रोश और चिंता बढ़ती जा रही है। परिजनों का कहना है कि बेटी की सुरक्षा को लेकर वे बेहद परेशान हैं और जल्द से जल्द उसे सकुशल बरामद करने की मांग कर रहे हैं।
न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।









