Search
Close this search box.

बलिया में SHG से महिला सशक्तिकरण, आजीविका मिशन से बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर

बलिया । में “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं में हो रहे सामाजिक और आर्थिक बदलाव को प्रदर्शित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ समाज में नई पहचान बना रही हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त (स्वरोजगार) ने DAY-NRLM के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। बैंक लिंकेज, ऋण सुविधा और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी आय और सामाजिक सम्मान में वृद्धि हुई है। अंत में सभी ने मिलकर ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें