बलिया । में गंगा बहुद्देशीय सभागार में महिला कल्याण, कृषि और ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और लाभार्थियों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी।

वहीं उपनिदेशक कृषि मनीष सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना और अन्य कृषि योजनाओं के लाभ बताए।जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जनपद में हजारों लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिल रहा है और महिलाओं की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर संचालित है।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें बाल सेवा योजना के बच्चे, प्रगतिशील किसान और आवास योजना के लाभार्थी शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को जनजागरूकता के लिए बेहद उपयोगी









