मिर्जापुर । में थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल टीम ने फेसबुक फेक प्रोफाइल के जरिए हुई ठगी के मामले में सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित के 30 हजार रुपये वापस कराए। आवेदक फिरोज खान ने 18 नवंबर 2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर UPI के माध्यम से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली।
मामले की जानकारी मिलते ही साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी जांच के जरिए कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल टीम का आभार जताया। साथ ही पुलिस ने उन्हें साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना हो रही है।









