Search
Close this search box.

रामनवमी पर चौरा माता का भव्य श्रृंगार, अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़

वाराणसी। रोहनिया के आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र स्थित मोहन सराय में रामनवमी के अवसर पर चौरा माता का वार्षिक श्रृंगार बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालर और आकर्षक लाइटों से सजाया गया, जिससे चौरा माता चौराहा बेहद भव्य और मनमोहक दिखाई दिया।

दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें