बलिया। थाना बांसडीहरोड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा वृद्ध व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही।घटना के अनुसार, 26 मार्च 2026 को रुद्र प्रकाश तिवारी ने थाना बांसडीह रोड पर सूचना दी कि उनके पिता अवध बिहारी तिवारी (78 वर्ष), जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, 25 मार्च की सुबह घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी, चौकी प्रभारी पुरास को सौंपी गई।27 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन तलाश के दौरान जसांव-सोनवानी मार्ग स्थित त्रिवेणी पांडेय के विद्यालय, ग्राम बल्लीपुर के पास गुमशुदा वृद्ध को बरामद कर लिया।
उन्हें सुरक्षित चौकी पुरास लाकर भोजन और देखभाल की व्यवस्था की गई तथा परिजनों को सूचना दी गई।बाद में उनके पुत्र रुद्र प्रकाश तिवारी को बुलाकर विधिवत सुपुर्दगी दी गई। अपने पिता को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की। इस सराहनीय कार्य से पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का उदाहरण सामने आया है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








