मीरजापुर। थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.02.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-36/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 01.04.2026 को उपनिरीक्षक अवधेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नयी बाजार चौराहे से पहले नहर पुलिया के पास से नामजद अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम भावा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।








