Search
Close this search box.

वर्षों से जलभराव और अधूरी सड़क की मार झेल रहे शिवपुर के लोग, आश्वासनों के बावजूद नहीं बदली पुष्पराज सिनेमा गली की तस्वीर

वाराणसी। जनपद के शिवपुर क्षेत्र की पुष्पराज सिनेमा गली में वर्षों से जलभराव और अधूरी सड़क की समस्या स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। गली में सीवर और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ती है। जलभराव से गंदगी फैलने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं। गली की आधी सड़क का निर्माण कराया गया, जबकि शेष हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इस सड़क का शिलान्यास किया था, लेकिन परियोजना अब तक पूरी नहीं हो सकी।

वहीं, क्षेत्रीय पार्षद का दावा है कि विकास कार्य के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही सीवर, जल निकासी तथा सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि स्थानीय निवासी इन दावों पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि वर्षों से उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आखिर कब इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें