Search
Close this search box.

करतालिया बाबा आश्रम के पूर्व महंत कौशल किशोर दास जी का निधन, हरिश्चंद्र घाट पर संत परंपरा अनुसार दी गई जल समाधि

वाराणसी । जनपद के नगवा स्थित करतालिया बाबा आश्रम के पूर्व महंत एवं वैष्णव संत समाज के वरिष्ठ संत महंत कौशल किशोर दास जी का बुधवार तड़के लगभग चार बजे परम पद गमन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही काशी और अयोध्या के संत समाज तथा श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक धर्म, अध्यात्म और संत परंपरा की सेवा करने वाले महंत कौशल किशोर दास जी को संत समाज की अपूरणीय क्षति बताया गया।

बुधवार दोपहर हरिश्चंद्र घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संत परंपरा के अनुसार उन्हें जल समाधि दी गई। अंतिम संस्कार में अयोध्या करतालिया आश्रम के महंत रामदास जी, उत्तराधिकारी महंत हरिशंकर दास जी, महंत महावीर दास जी, मदन दास जी, गोविंद दास जी, काशी संत समाज के सचिव महंत डॉ. श्रवण दास जी, भगवान वेदांताचार्य सहित अनेक संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संतों ने कहा कि महंत कौशल किशोर दास जी का जीवन धर्म, सेवा, सादगी और आध्यात्मिक समर्पण का आदर्श था। उनके निधन से काशी के धार्मिक जगत को गहरी क्षति हुई है और उनके आदर्श सदैव संत समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें