मीरजापुर। थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.03.2026 को वादी लालजी पुत्र स्व0रामकुमार निवासी सोनपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा ट्रक वाहन संख्या UP65LT8115 चालक के विरूद्ध वादी की बहू बेदवती उम्र करीब-26 वर्ष व वादी के प्रपौत्र अनुराग उम्र करीब-19 वर्ष व अभि उम्र करीब-08 वर्ष, जोकि सड़क के किनारे अपने किसी रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहे थे कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित की गयी जिससे उपरोक्त तीनों की मृत्यु हो गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-70/2026 धारा 281,105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 01.04.2026 को उप निरीक्षक राममूर्ति यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर लखनिया दरी मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त योगेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी करमहरी थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 01.04.2026 को थाना को0शहर व विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01-01 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है:-
थाना को0कटरा-04
थाना विन्ध्याचल-06
थाना चील्ह-02
थाना पड़री-01
थाना हलिया-04
थाना सन्तनगर-02
थाना चुनार-04








