मीरजापुर। थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.12.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर भगा ले जाने तथा आरोपी के परिवार जन से इस सम्बन्ध में पूछने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-604/2025 धारा 137(2), 87, 351(3), 352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा अपहृता को पूर्व में बरामद कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.04.2026 को उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी शक्तेशगढ़ थाना चुनार, मीरजापुर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर चतुर्भुजपुर मोड़ फनलैण्ड वाटर पार्क के पास से नामजद अभियुक्त विशाल चौहान पुत्र राजाराम चौहान निवासी कुड़की अतरी अमिलिया थाना मेजा जनपद प्रयागराज को अन्तर्गत धारा 137(2), 87, 352, 351(3), 64(2)m बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
जनपद मीरजापुर में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है:-
थाना को0शहर-01
थाना चील्ह-04
थाना लालगंज-01
थाना चुनार-05
थाना अदलहाट-03
थाना मड़िहान-02







