Search
Close this search box.

गाँव लौटे असिस्टेंट कमिश्नर विकास पटेल का भव्य स्वागत, कोरौता में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी। लोहता, 2 अप्रैल 2026: कोरौता गाँव के रामलीला मैदान में बुधवार सुबह 11 बजे “हार्दिक स्वागत एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। व्यापार कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त विकास पटेल के गाँव में प्रथम आगमन पर क्षेत्रवासियों व ग्रामवासियों ने उन्हें माला, शॉल और बैनरों के साथ जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में वाराणसी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री भानू शंकर पटेल ने अतिथियों के साथ विकास पटेल को माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पिता मंगला पटेल भावुक नजर आए। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, कैमरों की चहल-पहल और बधाइयों ने इसे गाँव के लिए गौरवपूर्ण क्षण बना दिया।

पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सुनील पटेल सहित कई गणमान्य लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। वक्ताओं ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक