Search
Close this search box.

हिंडालको रेनुसागर में गूंजा जल बचाने का संदेश, जल संरक्षण अभियान 2026 का हुआ समापन

जल का हर बूंद अनमोल, संरक्षण ही समाधान है-आर पी सिंह

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए “जल संरक्षण जागरूकता माह 2026” का समापन समारोह टीटीएमडीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आदित्य बन्दना से हुआ तत्पश्चात दीपक शंकधर ने जल संरक्षण की सपथ दिलाई। इसके उपरांत पर्यावरण विभाग एवं जल संरक्षण माह कार्यक्रम के प्रभारी कमलेश कुमार मौर्य ने आये हुये अतिथियों का स्वागत कर जल संरक्षण माह में चलाए गए विविध कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित हेड एच आर आशीष पांडेय, मेंटिनेंस हेड जगदीश पात्रा, अन्य विभागाध्यक्ष, प्रिसिंपल, टीचर्स, एवं सभी स्कूलों के प्रतिभागी छात्र उपस्थित थे।

मानव संसाधन विभाग प्रमुख आशीष पांडेय ने उदबोधन में कहा कि मनुष्य को अपना आचरण जल की तरह रखना चाहिए। जब राह चलना मुश्किल हो तो रास्ते हमको भी जल की तरह बदल लेना चाहिए। जल की तरह उर्जावान बनकर हम अपने जीवन में लक्ष्य को हासिल कर सकते है।

संचालन विभाग हेड मनीष जैन ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से जल के समुचित उपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।मेंटिनेंस हेड जगदीश पात्रा ने अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि जल संरक्षण और उसके उचित उपभोग के बिना पॉवर प्लांट का चलना एक बहुत ही चुनौती पूर्ण कार्य होगा। इसलिए जल संरक्षण समय की जरूरत है।

इसी कड़ी में मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर वैश्विक चुनौती के रूप में उभर रहा है। हमारा संस्थान सभी से अपील की है कि जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। मुख्य अतिथि ने जल संरक्षण अभियान को एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जल संरक्षण अभियान चलाना न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।उन्होंने कहा कि“जल संकट से निपटने का एकमात्र उपाय संरक्षण है इसलिये “जल का हर बूंद अनमोल, संरक्षण ही समाधान है।समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

माह भर चले जल संरक्षण माह जागरूकता अभियान में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर एरियल रोपवे एवं बीपीसी विजेता के शील्ड से नवाजा गया वही संचालन विभाग उप विजेता रही।कार्यक्रम का सफल संचालन सलोनी पाल एवं रोशन पटेल ने किया।

इस अवसर पर निखिल जैन, आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेनुसागर के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह, शोभित कुमार, दीपक शंकधर,सोम्या मिश्रा, सुधाकर अन्नामलाई, कार्यक्रम के अंत मे पर्यावरण विभाग एवं जल संरक्षण माह कार्यक्रम के सदस्य अजय मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे माह भर चले कार्यक्रम का सफल आयोजन पर्यावरण विभाग एवं जल संरक्षण टास्क फोर्स टीम के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें