थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 04.04.2026 को वादी राजेश कुमार सिन्हा पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी प्लाट न. 30डी, सरायढेला, धनबाद, झारखण्ड द्वारा विन्ध्याचल दर्शन के दौरान गंगा घाट से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की पत्नी के पर्स से मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी।
उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-85/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी विन्ध्याचल को अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 05.04.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र चौकी प्रभारी धाम मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त नन्हकू उर्फ शनि वर्मा पुत्र लखन वर्मा निवासी कच्चाघाट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।







