Search
Close this search box.

ग्राम भगवानपुर में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

बलिया । जनपद के ग्राम भगवानपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भूमि विकास बैंक बलिया के चेयरमैन श्री परमेश्वर गिरि के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री परमेश्वर गिरि और पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिरेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर विजय सिंह, चंदन प्रसाद गोंड़, अनिल शर्मा, बिरेन्द्र ठाकुर, विमल ठाकुर, निरज ठाकुर, गुलाब चन्द्र, परमेश्वर यादव, डॉ. सुनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्रीमती ईन्दू देवी, आतिश कुमार यादव, गोलू कुमार, दीपक गुप्ता और राम कुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

आनंद मोहन मिश्रा ब्यूरो बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें