Search
Close this search box.

संडीला: वंदन योजना में शामिल हुआ शीतला माता मंदिर, ₹1.50 करोड़ से होगा कायाकल्प

संडीला। प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। लंबे समय से मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है कि मंदिर को ‘वंदन योजना’ में शामिल कर लिया गया है, जिससे इसके व्यापक विकास का रास्ता साफ हो गया है।

मंदिर के कायाकल्प के लिए करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें से 75 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि मंदिर समिति ने पूर्व में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी को मांग पत्र सौंपा था। इसके बाद विधायक ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर मंदिर को योजना में शामिल कराने का प्रयास किया। लगातार प्रयास और फॉलोअप के बाद अब यह मांग पूरी हो सकी है।

विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर के विकास से क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को नई पहचान मिलेगी।

ओमजीत यादव उजाला संचार न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें