Search
Close this search box.

मजुई गांव में देशी शराब दुकान स्थानांतरण का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध, सड़क पर प्रदर्शन

गाजीपुर । सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव में नए स्थान पर देशी शराब की दुकान खोले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। बुधवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने शादियाबाद से बहरियाबाद जाने वाले मार्ग पर इस नए स्थान पर खुल रहे देशी शराब की दुकान को यहां नहीं खोले जाने के समर्थन में आवाज बुलंद किया।

ग्रामीणों का कहना था कि मजुई चौराहा से सादात जाने वाली सड़क पर जहां वर्षों से यह दुकान चली आ रही है, वहीं इसे रहने दिया जाए। नए स्थान पर शराब की दुकान खुलने से यहां का माहौल खराब होगा।

दूसरी तरफ सेल्समैन दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि अनुज्ञापी दुर्गावती देवी के नाम से आवंटित इस दुकान के लिए आबकारी विभाग में इस नए स्थान का ही अभिलेख प्रस्तुत किया गया है, जिसे वहां से मंजूरी भी प्रदान की गई है।

फिलहाल विरोध प्रदर्शन की सूचना पर हमराही संग पहुंचे उपनिरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने दुकान बंद कराकर सेल्समैन को कागजात लेकर थाने बुलाया। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में ग्रामवासी रोशन कुमार, राकेश यादव, मुन्ना राम, संतोष, रामबचन, आशा देवी, राधिका, मुन्नी, किरन, शांति, सुशील, बी.के. भारती, मनीष, नंदू राम, सिकंदर सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने नए स्थान पर देशी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें