Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का गोरखपुर–मऊ रेलखंड निरीक्षण, अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा

वाराणसी। , 09 अप्रैल 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोरखपुर–मऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत देवरिया सदर रेलवे स्टेशन, भटनी जंक्शन, सलेमपुर रेलवे स्टेशन, बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन तथा मऊ जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण की शुरुआत गौरी बाजार–बैतालपुर खंड के समपार संख्या 136 बी-1 पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाइट सब-वे से हुई, जहां महाप्रबंधक ने कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद गोरखपुर–देवरिया रेलखंड का निरीक्षण करते हुए देवरिया सदर स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई।

अहिल्यापुर हाल्ट स्टेशन पर प्रस्तावित गुड्स शेड का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। भटनी जंक्शन पर यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी गई, वहीं सलेमपुर यार्ड में समपार संख्या-07 स्पेशल का संरक्षा निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

बेल्थरा रोड स्टेशन पर भी सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही स्टेशन यार्ड में पॉइंट्स का सेफ्टी निरीक्षण कर संरक्षा सुनिश्चित की गई।

निरीक्षण के क्रम में कीड़ीहरापुर–इंदारा खंड के समपार संख्या 29C गेट तथा इंदारा–मऊ ब्लॉक सेक्शन के मेजर ब्रिज संख्या 72 का भी गहन निरीक्षण किया गया।

अंत में मऊ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं, दिव्यांगजन व्यवस्थाओं, स्वचालित सीढ़ियों, वाटर बूथ, शौचालय एवं “एक स्टेशन एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत स्थानीय साड़ी उत्पादों का अवलोकन किया गया। महाप्रबंधक ने सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें