Search
Close this search box.

राजातालाब में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दुकान व गोदाम जलकर राख, तीन घंटे में काबू पाया

राजातालाब । स्थित जख्खिनी रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कोलकाता फैशन नामक कपड़े की दुकान और बाबू केसरी व संदीप केसरी के कोल्ड ड्रिंक गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान व गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के उच्च अधिकारी और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें