सोनभद्र । के रॉबर्ट्सगंज स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र, सरकारी वकीलों और कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों को माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई पाने वालों में एडीजे प्रथम जितेंद्र कुमार द्विवेदी, एडीजे अर्चना रानी, एडीजे शैलेंद्र यादव, एडीजे आबिद शमीम, एडीजे अमित वीर सिंह, सीजेएम आलोक यादव, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित कुमार, अभिनव दुबे और यादवेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह व श्याम बिहारी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने न्यायिक अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरकारी वकीलों व कर्मचारियों ने भी अपनी ओर से विदाई देते हुए उनके योगदान को याद किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






