Search
Close this search box.

लखनऊ विकास नगर झुग्गी बस्ती में भीषण आग दो बच्चों की मौत जांच जारी प्रशासन मौके पर

लखनऊ । के विकास नगर इलाके में कल एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने की घटना में बड़ा हादसा सामने आया था, जिसमें दो बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और राहत-बचाव कार्य देर तक चलता रहा।

वहीं आज सामने आए एक अन्य अग्निकांड जैसे मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के समय कुछ लोग झुग्गी के अंदर मौजूद थे। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की गई है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैली, जिससे कई झुग्गियां प्रभावित हुईं। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मौके पर जांच कर रहे हैं और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें