Search
Close this search box.

सुंदरपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसओजी-2 की छापेमारी में 6 लोग गिरफ्तार

वाराणसी । जनपद के चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी-2 टीम ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई सन फ्लॉवर एकेडमी के पास स्थित दीपक सिंह नामक व्यक्ति के घर पर की गई, जहां लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें मौके से 4 युवक और 2 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद हुईं, जिससे वहां अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह क्षेत्र में संगठित रूप से देह व्यापार चला रहा था और ग्राहकों को गुप्त तरीके से बुलाया जाता था। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें