Search
Close this search box.

DM मिर्जापुर के आदेश पर ग्राम जमुवारी में ग्राम सभा की भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, JCB से ध्वस्तीकरण

मिर्जापुर, 17 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी मिर्जापुर श्री पवन कुमार गंगवार के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र द्वारा आज दिनांक 17.04.2026 को समय 13:40 बजे ग्राम पंचायत जमुवारी, थाना कछवां में ग्राम सभा की बंजर भूमि गाटा संख्या 183 रकबा 0.787 हेक्टेयर के आंशिक भाग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को JCB मशीन से ध्वस्त कराया गया।


तहसीलदार सदर श्री विशाल शर्मा की अदालत से उक्त भूमि के संबंध में पूर्व में बेदखली का आदेश पारित था। ग्राम प्रधान शंभूनाथ पाठक लगातार अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रयासरत रहे।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सदर श्री अरविंद पांडेय, कानूनगो श्री नगीना सिंह, राजस्व निरीक्षक श्री राजेंद्र भारती एवं थाना प्रभारी कछवां श्री अमरजीत चौहान मय पुलिस बल के मौके पर उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा हटवाकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जामुक्त करा दिया गया है। इस कार्रवाई से आसपास की ग्राम पंचायतों के अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें