Search
Close this search box.

ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक सभागार में बुधवार को स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया।


प्रशिक्षण में दुद्धी ब्लॉक के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एव स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गांव स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में जुड़े प्रतिनिधियों को आवश्यक तकनीकी व प्रबंधन संबंधी जानकारी देना था।

कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) लखनऊ के तत्वाधान में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न महत्वपूर्ण घटकों की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर भास्कर प्रसाद, विकास शर्मा कंसल्टिंग इंजीनियर जेपी गौतम, सुनीता कुमारी मौजूद रहे। सभी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना के तकनीकी पहलुओं, रखरखाव, जल संरक्षण और जनभागीदारी पर विस्तार से जानकारी दी।

डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न

दुद्धी- बुधवार को डीसीएफ कार्यालय में दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बोर्ड बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता रईसा खातून ने किया। बैठक में कुल 16 एजेंडा पर विषयवार चर्चा की गई।

जिसमें पिछली कार्रवाई की पुष्टि पर विचार, समिती भूमि पर मैरीज हाल निर्माण कार्य कराये जाने पर विचार, भवन निर्माण कार्य कराये जाने पर विचार, खर्च व मरम्मत एव संरक्षित आवासों का समायोजन, वर्तमान समय में निवास कर रहे किराएदारों के नाम से अनुबंध पर विचार, निवास कर रहे किराएदार स्वयं से खर्च संरक्षित मरम्मत करने पर विचार, डीसीएफ कार्यालय में फाल सीलिंग कराए जाने पर विचार, आवास आवंटन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार, जर्जर आवास के मरम्मत पर विचार, अनाधिकृत किराएदार को पूर्णत प्रतिबंधित करने पर विचार, आईसीडीपी योजना अंतर्गत शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण कार्य हेतु ऋण एवं गोदाम बनाने के लिए ऋण भुगतान पर विचार, उर्वरक न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान गेहूं खरीद की प्रगति पर विचार, नई गोदाम में व्यावसायिक संचालन पर विचार, कॉलोनी व शॉपिंग कंपलेक्स दुकान में निवास कर रहे किराएदार दुकानदार से प्रतिमाह किराया वसूली पर विचार, न्यायालय में चल रहे मुकदमा के अध्ययन स्थिति एवं प्रभावी पैरवी पर विचार एवं महत्वपूर्ण विषय अध्यक्षा/सभापति महोदया के अनुमति से।

बैठक में अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष/डीसीएफ डायरेक्टर जीत सिंह खरवार, एडीओ कॉपरेटिव/सचिव मनोज कुमार सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर सूर्यमणि यादव, दिलीप, मुजीब अहमद, राम आधार, अयोध्या, संजीव तिवारी, रामाधार, हरिहर, धन्नजय, सुनील मौजूद रहे। अंजनी जायसवाल व रीता देवी दो डायरेक्टरो की अनुपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें