Search
Close this search box.

नगर पंचायत के पोल पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गए

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने लगा।

बताया गया कि नगर के पोलों पर लगे होर्डिंग एवं बैनर के लिए नगर पंचायत से बिना परमिशन के ही पाट दिया गया था जिसे लेकर किसी ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी थी, शिकायत दर्ज होने और उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद एक्शन में आया नगर पंचायत बुधवार को कस्बे के सड़कों किनारे लगे होर्डिंग और बैनर को हटाना शुरू कर दिया।

बताया गया कि नगर अभी तक बिना परमिशन के ही लोग बैनर एवं होर्डिंग आदि लगाते रहे हैं लेकिन अब शिकायत होने के बाद नगर पंचायत द्वारा हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।

चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि एक शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर बैनर एवं होर्डिंग हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं, उन्होंने बताया कि बिना परमिशन कोई भी बैनर एवं होर्डिंग नही लगा सकते हैं। बैनर एवं होर्डिंग लगाने के लिए सबसे पहले नियमानुसार परमिशन लेनी होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें