Search
Close this search box.

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्लफ्रेंड ने ‘प्रपोजल’ के बहाने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया

बेंगलुरु: शहर के अंजनानगर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और क्रूर घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को कथित तौर पर ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ का झांसा देकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक किरण और आरोपी प्रेरणा पिछले करीब दो वर्षों से रिलेशनशिप में थे और दोनों एक ही टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किरण, प्रेरणा के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था।

आरोप है कि प्रेरणा ने पहले ‘सरप्राइज प्रपोजल’ का हवाला देकर किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। जब किरण ने इस पर आपत्ति जताई, तो उसे बताया गया कि यह विदेशों में प्रचलित एक ट्रेंड का हिस्सा है। इसके बाद उसने कथित तौर पर किरण के कपड़े उतरवाए, उसका ध्यान भटकाया और फिर उस पर पहले से तैयार पेट्रोल और केरोसिन डालकर आग लगा दी।

घटना में किरण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया, जिसे अब अहम सबूत के रूप में जब्त कर जांच की जा रही है।

शुरुआती पूछताछ में प्रेरणा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि वह बाथरूम में थी और तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर आई, जहां उसने किरण को जलता हुआ पाया। हालांकि, घटनास्थल की जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ।

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित अपने साथ कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं लाया था। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे और आरोपी को शक था कि किरण उससे दूरी बना रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें