Search
Close this search box.

हरिद्वार में मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म, ‘घर वापसी’ का दावा

हरिद्वार: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार द्वारा हरिद्वार में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने नमामि गंगे घाट पर साधु-संतों और विभिन्न धार्मिक संगठनों की मौजूदगी में हिंदू धर्म अपनाया।

धार्मिक अनुष्ठानों के तहत परिवार ने पहले गंगा स्नान किया, जिसके बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके पश्चात पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों का हिंदू रीति-रिवाज से धर्म परिवर्तन कराया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ भी संपन्न हुआ, जिसमें कई संत-महात्मा शामिल रहे।

धर्म परिवर्तन के बाद शहजाद ने अपना नाम बदलकर शंकर, जबकि उनकी पत्नी ने सावित्री नाम रख लिया। शंकर ने बताया कि उन्हें हिंदू धर्म और भगवान शिव में गहरी आस्था है और उन्होंने इस कदम को “घर वापसी” बताया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अपने ही समुदाय के कुछ लोगों से जान का खतरा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें