Search
Close this search box.

बलिया में एसपी ओमवीर सिंह का सहतवार थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

बलिया । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार, 26 अप्रैल 2026 को थाना सहतवार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। विशेष रूप से नए भर्ती हुए प्रशिक्षु आरक्षियों के रहने और खाने की व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए बैरक और मेस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सुविधाएं मानक के अनुरूप हों और जवानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों से सीधे संवाद कर उनके भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उनके स्वास्थ्य और संतोष पर निर्भर करती है, इसलिए इन व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहतवार अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। एसपी ने साफ-सफाई, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति सजग रहने के भी निर्देश दिए।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें