Search
Close this search box.

चलती कार में लगी भीषण आग पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा सभी यात्री सुरक्षित

वाराणसी । के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह और पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह की मौजूदगी में राहत कार्य तेजी से किया गया। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

और पढ़ें