बलिया। के रसड़ा में मुंसफी न्यायालय गेट के सामने रविवार दोपहर करीब 1 बजे वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि ठेला लगाकर दुकानदारी करने वाले कुछ लोगों ने तीन युवकों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है।

प्रार्थी सोनू पुत्र मुख्तार अहमद, गोलू व तस्वीर पुत्रगण मुख्तार अहमद निवासी उत्तर पट्टी, रसड़ा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब वे मुंसफी गेट के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे थे, तभी आरोपितों ने गाड़ी खड़ी करने से मना करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








