वाराणसी । प्रधानमंत्री Narendra Modi 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जिसे ऐतिहासिक बनाने की व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दौरे के पहले दिन वह शाम करीब 4 बजे बरेका ग्राउंड पहुंचकर लगभग 40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा की महिला पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं और पूरे जिले से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
दौरे के दूसरे दिन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री काशी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो करेंगे, जिसकी लंबाई लगभग 14 किलोमीटर होने की संभावना है। यह रोड शो बीएलडब्ल्यू से शुरू होकर लहरतारा, पुलिस लाइन, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन होते हुए Kashi Vishwanath Dham तक जाएगा। भाजपा की योजना के तहत पांच प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विशेष रूप से महिलाओं को सौंपी जाएगी।
प्रधानमंत्री रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे और फिर आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे। यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चुनाव का चरण भी प्रस्तावित है।
राधिका तिवारी रिपोर्टिंग वाराणसी उत्तर प्रदेश ।







