Search
Close this search box.

थाना चिल्ह पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.04.2026 को एक महिला द्वारा वादिनी के नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-67/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चिल्ह को निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चिल्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 25.04.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी चेतगंज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त विकास कुमार पुत्र राजेश निवासी राजापुर परियत थाना बरसठी जनपद जौनपुर को अंतर्गत धारा 137(2), 87 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें