Search
Close this search box.

थाना को0देहात पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.11.2025 को थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा 73.20 ग्राम हेरोइन के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-516/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था।

थाना को0देहात पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी कि आज दिनांकः 25.04.2026 को उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता मय हमराह मुख्य आरक्षी शशिकान्त यादव, महिला आरक्षी रश्मि श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से नामजद अभियुक्ता राजकुमारी उर्फ गुड़िया पत्नी पप्पू तिवारी निवासिनी लोहदीकला थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2100 रूपये बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 23 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है:-

थाना को0कटरा-04
थाना चुनार-04
थाना अदलहाट-03
थाना जिगना-02
थाना ड्रमण्डगंज-05
थाना मड़िहान-05

Leave a Comment

और पढ़ें