रोहनिया । क्षेत्र के अखरी स्थित बीएनएस महिला महाविद्यालय में संरक्षक स्वर्गीय रामनरेश सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य आशुतोष विश्वकर्मा के निर्देशन में हुआ, जिसमें प्रबंधक संदीप सिंह व उपप्रबंधक शमशेर सिंह सहित सभी शिक्षकों और छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय रामनरेश सिंह के व्यक्तित्व और उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन ने एक सराहनीय घोषणा करते हुए कहा कि हर वर्ष मध्यम वर्ग से आने वाली एक छात्रा को तीन वर्षों तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।







