Search
Close this search box.

जगतपुर में अंडा कार्टून फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रोहनिया । थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में मंगलवार तड़के एक अंडा कार्टून बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री मालिक वीरेंद्र सिंह की इस यूनिट में सुबह करीब 5 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। केयरटेकर पवन कुमार ने तत्काल 112 पुलिस कंट्रोल और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से पहले आसपास के ग्रामीणों ने भी समरसेबल की पाइपलाइन से पानी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और तैयार कार्टून जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें