Search
Close this search box.

प्रयागराज में विधवा से 5 लाख की ठगी: किसान क्लेम की रकम जालसाजी से ट्रांसफर, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

प्रयागराज । के यमुनापार क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला के बैंक खाते से किसान बीमा क्लेम की ₹5 लाख की राशि कथित रूप से जालसाजी कर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। घूरपुर थाना क्षेत्र के पंवरी गांव की निवासी विजय कुमारी ने आरोप लगाया कि उनके पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मिली यह सहायता राशि उनके और उनकी दो बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित रखी गई थी।

महिला के अनुसार, उनके देवर ने Punjab National Bank की गौहनिया शाखा में खाता खुलवाया था, जहां यह रकम जमा की गई थी। लेकिन जब जरूरत के समय पैसे निकालने पहुंचीं, तो खाते में शून्य बैलेंस मिला। जांच में पता चला कि पूरी राशि आजाद कुमार गौड़ के खाते में ट्रांसफर हो चुकी है।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना ने बैंकिंग सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें