Search
Close this search box.

साइबर ठगी का पैसा वापस, गड़वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की सक्रियता से बड़ी राहत मिली है। शिकायतकर्ता के बैंक खाते से फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन कर निकाली गई रकम में से 20,561.18 रुपये वापस करा दिए गए। यह कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को पूरी की गई।पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 और थाना गड़वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 फरवरी 2026 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर धनराशि को होल्ड कराया और न्यायालय के आदेश पर वापस दिलाया।कार्रवाई में थाना गड़वार की साइबर टीम की अहम भूमिका रही। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें