बलिया । जनपद में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर संस्थान, कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ बुद्ध वंदना, पूजन-अर्चन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर राम के नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए सत्य, अहिंसा, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य रूप से छोटे लाल राम, वीर बहादुर राम, रामदेव गौतम, स्वामीनाथ, प्रभुनाथ, गणेश राम, पतीराम, बेचू राम, वकील राम, इंद्रसेन, रामचंद्र राम, हरिहर राम, बृजेश राम, धनु खरवार तथा विश्वनाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के विचारों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक बुद्ध वंदना और श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








