Search
Close this search box.

बलिया पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार

बलिया । जनपद के थाना गड़वार पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर शश उस्मान और थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गड़वार पुलिस टीम ने आरोपी को लखनऊ से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दारा चौधरी उर्फ अमरजीत यादव, निवासी सिंहाचवर कला थाना गड़वार, वर्तमान में अग्निवीर भर्ती के तहत एएमसी ट्रेनिंग सेंटर/कॉलेज लखनऊ में प्रशिक्षण ले रहा था। पुलिस टीम ने 30 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना गड़वार में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामशरण यादव, कांस्टेबल मान सिंह तथा रिजर्व कांस्टेबल विनय तिवारी शामिल रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें