वाराणसी । में आयोजित महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के दौरान एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की निदेशिका एवं प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. पटेल ने कैंसर मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही आधुनिक और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मरीजों के उपचार, सर्जरी और रिहैबिलिटेशन सेवाओं में अस्पताल के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से प्रतिदिन लगभग 200 मरीजों को रेडिएशन थेरेपी उपलब्ध कराने की उपलब्धि को उल्लेखनीय बताते हुए अस्पताल की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अंकिता पटेल ने प्रधानमंत्री द्वारा मिले सम्मान और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एपेक्स हॉस्पिटल आगे भी जनसेवा, कैंसर जागरूकता और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।








