Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की नई डिजिटल पहल, सुरक्षा नियमों के लिए लॉन्च हुआ वेब लिंक और क्यूआर कोड सिस्टम

वाराणसी । पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने रेल संरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार के नेतृत्व में संरक्षा विभाग द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए विशेष वेब-लिंक और क्यूआर कोड आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर निरीक्षण चेकलिस्ट, एलसी गेट लोकेशन, संरक्षा परिपत्र, शुद्धि पर्ची, संरक्षा ड्राइव और संरक्षा नियमावली जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को त्वरित और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना, संरक्षा जागरूकता बढ़ाना तथा बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करना है। इससे रेल कर्मचारियों को किसी भी समय आवश्यक सुरक्षा निर्देश आसानी से प्राप्त हो सकेंगे।

इसी क्रम में संरक्षा विभाग के सलाहकार विजय यादव, अविनाश मिश्रा एवं विकास भारती ने औड़िहार-गाजीपुर घाट रेल खंड के समपार फाटकों और स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को वेब-लिंक एवं क्यूआर कोड के उपयोग की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

Leave a Comment

और पढ़ें