Search
Close this search box.

अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए चेतगंज में हवन-पूजन, माता शक्ति से की गई विशेष प्रार्थना

वाराणसी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रीमियम बॉयज क्लब के अध्यक्ष Ajay Rai के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर चेतगंज स्थित माता शक्ति मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ “गोलू” के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में माता शक्ति के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शुभम सेठ गोलू ने माता से मनौती मानते हुए कहा कि अजय राय जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार सहित माता के दरबार में उपस्थित हों और आशीर्वाद प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि अजय राय हमेशा काशीवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं और हर परिस्थिति में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में उनके अस्वस्थ होने पर पूरा काशी समाज उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदीप कनौजिया, रवि अग्रहरि, पिंटू बाबा, मलिक चंद्र, विकास गौड़, राज गुप्ता, पवन गुप्ता, राहुल गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें