वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) और इंडियन बिज़नेस फोरम (IBF) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 3 मई को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शहर में अनोखे और रोमांचक कार्यक्रम “खज़ाना” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के 11 प्रमुख प्रतिष्ठानों को “खज़ाना पॉइंट” बनाया गया है, जहां प्रतिभागियों को पहुंचकर अंक जुटाने होंगे।

ककरमत्ता, लंका-बीएचयू रोड, सामनेघाट, चेतमणि, भेलूपुर, सिगरा, मलदहिया और कबीरचौरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बने इन पॉइंट्स पर JSK एवं IBF के सदस्य स्वयं मौजूद रहेंगे। प्रत्येक स्थान पर प्रतिभागियों को पांच अंक मिलेंगे और सभी 11 पॉइंट पूरे करने वालों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि सबसे पहले सभी 11 स्थानों का भ्रमण कर क्लोजिंग पॉइंट पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की भी मौजूदगी रहेगी। संस्था के पदाधिकारियों ने JSK और IBF के सभी सदस्यों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया है।








